पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा – सुखजीत सिंह
देश की राजधानी दिल्ली में NMOPS के आह्वान पर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर की रैली कर्मचारियों द्वारा की गई।
NMOPS के राष्ट्रीय वरिष्ठ सह-प्रधान और CPF कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान सुखजीत सिंह ने बताया कि देशभर के कर्मचारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस राष्ट्रीय रैली में हिस्सा लिया।
रैली में शामिल कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि देश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए, क्योंकि NPS और UPS कर्मचारी-विरोधी नीतियाँ हैं, जिनका विरोध देशभर में कर्मचारी लगातार कर रहे हैं।
रैली के बाद केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने तीन नेताओं पर की FIR दर्ज
इसी के साथ सुखजीत सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते पंजाब का पूरा कर्मचारी वर्ग वर्ष 2026 में पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ बड़े संघर्ष का ऐलान करेगा, और पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर NMOPS के तीन नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

.jpeg)